बांग्लादेश दौरे पर PM मोदी, यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

देशराजनीती

बांग्लादेश दौरे पर PM मोदी, यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. आज पीएम मोदी का बांग्लादेश में दूसरा व अंतिम दिन है. पहला दिन कूटनीतिक लिहाज से अहम था जबकि आज का दिन राजनीतिक संदेश भरा रहने वाला है.

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. आज पीएम मोदी का बांग्लादेश में दूसरा व अंतिम दिन है. पहला दिन कूटनीतिक लिहाज से अहम था जबकि आज का दिन राजनीतिक संदेश भरा रहने वाला है.

बहरहाल, पीएम मोदी सबसे पहले जेशोरेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. योशोरेश्वरी काली मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.

यही नहीं पीएम मोदी आज ओराकांडी के मतुआ समुदाय के मंदिर में भी जाएंगे. ओराकांडी वहीं जगह है जहां मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिशचंद्र ठाकुर का जन्म हुआ था. मतुआ समुदाय बंगाल चुनाव में वोटों के लिहाज से काफी मायने रखता है. शनिवार यानी आज पीएम मोदी गोपालगंज में शेख मुजीब उर रहमान की कब्र पर भी जाएंगे. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे. मोदी बंगबंधु-बापू म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. दोनों देशों के नेता भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन भी करेंगे.

पीएम मोदी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ बातचीत भी करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन ने पीएम मोदी के दौरे से पहले कहा था कि दोनों देशों के बीच कम से कम पांच करार पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. इसके अलावा कई प्रोजेक्टस् का भी वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा. शनिवार की शाम दिल्ली वापस लौटने से पहले पीएम मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मुलाकात करेंगे.