खुल गया प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां, परोसे गए डोसा-पकौड़े-नान जैसे भारतीय व्यंजन - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

देशबॉलीवुड

खुल गया प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां, परोसे गए डोसा-पकौड़े-नान जैसे भारतीय व्यंजन

न्यूयॉर्क में प्र‍ियंका चोपड़ा के रेस्तरां सोना का शुभारंभ कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने रेस्तरां के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट कर रेस्तरां में परोसे गए लजीज भारतीय व्यंजनों की फोटो साझा की है. भारत के अलग-अलग कोनों के मशहूर खाने इस मेन्यू में देखे जा सकते हैं.

प्र‍ियंका ने अपने रेस्टोरेंट की फोटो शेयर की है. खाने में डोसा, पकौड़े, नान, चटनी, डेजर्ट आद‍ि शामिल है, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने साझा की है. उन्होंने रेस्तरां के अंदर की तस्वीरों के जर‍िए भी वहां के इंड‍ियन टच को दिखाने की कोश‍िश की है.

प्र‍ियंका ने पोस्ट में लिखा- ‘बेहतरीन भारतीय खाने के लिए जो क्रेव‍िंग शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गया है और मैं आप सभी का यहां स्वागत करने का और यहां न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत को एहसास करने का इंतजार नहीं कर सकती’.

‘ये एक टीम की मेहनत रही है…@manesshkgoyal, @davidrabin8, शेफ @harinayak और @mabowersinc के साथ मेन्यू पर विचार-विमर्श, स्वाद चखना और डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्तरां के परफेक्ट नाम तक.’ पोस्ट में प्र‍ियंका ने पति निक जोनस द्वारा रेस्तरां को सोना नाम दिए जाने की बात का भी जिक्र किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में न‍िक इस नाम के साथ आए जिसका मतलब होता है ‘Gold’ और उसने यह शब्द भारत में सुना था…खासकर हमारी शादी के टाइम.

प्र‍ियंका से पहले रेस्तरां के शेफ हरी नायक ने भी वोग के साथ इंटरव्यू में सोना नाम दिए जाने वाले शख्स का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था क‍ि ‘सोना नाम रखना प्रियंका चोपड़ा के हसबेंड निक जोनस का आइडिया था. हम लोग कोई इंडियन नाम चाहते थे जिसे प्रनाउंस करना बहुत आसान हो जिसे गूगल पर सर्च करना भी ईजी हो.

प्रियंका के रेस्तरां में कोरोना संक्रमण के बावजूद अच्छी-खासी भीड़ भी आने लग गई है. मेन्यू में दही-कचौड़ी, कुल्चा, कोफ्ता कोरमा, बकेट व्हीट भेल, फिश करी, बटर चिकन समेत कई सारे पकवान शामिल हैं.