गर्मी आते ही धधका दुधवा टाइगर रिजर्व, 100 हेक्टेयर जंगल जलकर राख - Samacharline.com

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल के रूबरू हुए एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष दीपक राठौर, आपसी सहयोग और समन्वय की इच्छा व्यक्त की

देहरादून। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन...

आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा...

होम

गर्मी आते ही धधका दुधवा टाइगर रिजर्व, 100 हेक्टेयर जंगल जलकर राख

लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी और किशनपुर सेंचुरी के जंगलों में बुधवार शाम आग धधक उठी. बताया जा रहा है कि इससे करीब 100 हेक्टेयर से ज्यादा वन संपदा जलकर राख हो गई. अगर समय रहते जंगल मे लगी आग पर काबू नही पाया गया तो जंगल में लगे और भी पेड़ नष्ट होने लगेंगे.

जंगल मे लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दुधवा पार्क प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू करने के लिए भेजा है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जंगल के वन्यजीव भी आग की चपेट में आ गए हैं. लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

वहीं आग लगने से जंगल की सीमा पर बसे गांवों कटैया, कांप व टांडा में अफरातफरी का माहौल है. मैलानी-भीरा जंगल से निकल रहे लोगों ने आग की लपटें देखीं. इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. वन विभाग आग को बुझाने लिए पूरी कोशिशों में जुटा है, इसके लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का मानना है कि मार्च में पड़ी भीषण गर्मी की वजह से जंगल में आग लगी. लेकिन इस आग ने वन विभाग के सभी इंतजामों की पोल खोलकर रख दी. आग का विकराल रूप देखकर आसपास के करीब 50 गांवों के लोग मौके पर हैं. इस भीषण आग को देखते हुए गांव वालों को आशंका है कि जंगल से यह आग कहीं उनके खेतों तक न पहुंच जाए. लोगों में डर का माहौल बढ़ता जा रहा है.

पिछले साल जून में भी दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन की मड़हा बीट में भीषण आग लगी थी. तब करीब 70 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर राख हो गया था. बड़े पेड़ों को तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. पर छोटे पेड़ पौधे पूरी तरह से तहस-नहस हो गये थे. इस आग में जानवरों के मरने का कोई ब्यौरा अबतक सामने नहीं आ सका है.