7 अप्रैल को ओपन होगा Lodha Developers का IPO, जानें- कंपनी के बारे में - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

होम

7 अप्रैल को ओपन होगा Lodha Developers का IPO, जानें- कंपनी के बारे में

भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) यानी पूर्व की लोढ़ा डेवलपर्स का आईपीओ 7 अप्रैल को खुलने वाला है. कंपनी 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च कर रही है.

Lodha Developers के इस आईपीओ में निवेशक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक निवेश कर पाएंगे. कंपनी ने इस IPO के लिए इश्यू प्राइस बैंड 483-486 रुपये तय किया है. इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 30 शेयरों का है.

लोढ़ा डेवलपर्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक के लिए 35 फीसदी शेयर आरक्षित होंगे. जबकि 50 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIPs) के लिए रिजर्व हैं. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15% शेयर रिजर्व हैं. इसके अलावा 30 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं.

कंपनी ने IPO के लिए करीब 10 इंवेस्टमेंट फर्म्स को अपनी लीड मैनेजर बनाया है, जिसमें एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल ग्लोबल कोऑर्डिनेटर्स और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. साथ ही ICICI Securities, Edelweiss फाइनेंशियल सर्विसेज, IIFL सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल, Yes सिक्योरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल मार्केट्स लीड मैनेजर हैं.

लोढ़ा ग्रुप की पहचान मुंबई की ट्रंप टॉवर्स और लंदन की ग्रोसेवनर स्कॉयर जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स है. IPO से मिले पैसों में से कंपनी 1500 करोड़ रुपये अपना कर्ज घटाने में खर्च करेगी. साथ ही 375 करोड़ रुपये जमीन खरीद और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में होग

लोढ़ा ग्रुप ने इससे पहले दो बार आईपीओ लॉन्च करने का प्रयास किया था. कंपनी ने सबसे पहले साल 2009 और फिर 2018 में IPO लाने की कोशिश की थी. लेकिन खराब मार्केट के सेंटीमेंट की वजह से कंपनी ने कदम वापस खींच लिए थे.