एचडीएफसी ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दर, अब मिलेगा बढ़‍िया रिटर्न - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

होम

एचडीएफसी ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दर, अब मिलेगा बढ़‍िया रिटर्न

नई ब्याज दरें 30 मार्च से ही प्रभावी हो गई हैं. एचडीएफसी लिमिटेड ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर रहे हैं.

होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने विभ‍िन्न सावध‍ि जमा योजनाओं (FD) के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा दी है. नई ब्याज दरें 30 मार्च से ही प्रभावी हो गई हैं. एचडीएफसी लि. ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर रहे हैं.

अब इतना हुआ ब्याज

एचडीएफसी के अनुसार 33 महीने की परिपक्वता अवधि वाले 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर सालाना ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी. वहीं 66 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा. एचडीएफसी के अनुसार 99 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.65 फीसदी रखा गया है.

ये कॉरपोरेट एफडी है

गौरतलब है कि यह एचडीएफसी बैंक का नहीं, बल्कि होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. के एफडी के लिए रेट है, जो कॉरपोरेट एफडी की श्रेणी में आता है. कॉरपोरेट एफडी पर रिटर्न तो अच्छा मिलता है, लेकिन इनमें बैंकों के मुकाबले थोड़ा जोख‍िम ज्यादा होता है.

वैसे एचडीएफसी के पास लगातार 25 वर्षों से क्रिसिल और आईसीआरए दोनों से AAA रेटिंग है. इसके एफडी में चयन करने के लिए अलग-अलग भुगतान विकल्प भी हैं, जैसे मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक. कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट डीआईसीजीसी बीमा द्वारा कवर नहीं किए जाते हैं, जबकि बैंक एफडी में 5 लाख रुपए तक बीमा कवर मिलता है.

गौरलतब है कि अन्य छोटी बचत योजनाओं पर भी अच्छा रिटर्न मिल रहा है. सरकार ने पहले तो छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था, लेकिन गुरुवार को इस कटौती को वापस ले लिया गया.