प्रेग्नेंसी की वजह से दीया मिर्जा ने रचाई शादी? यूजर के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत और अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

होम

प्रेग्नेंसी की वजह से दीया मिर्जा ने रचाई शादी? यूजर के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी एक्टिंग से इतर अपने कूल और पोलाइट नेचर के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत की है और उन्होंने वैभव रेखी से शादी की है. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी कर दी है. फरवरी में शादी करने के बाद मार्च में ही प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया. एक यूजर ने उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने की टाइमिंग को लेकर सवाल किया. दीया ने भी इस पर विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया दी.

एक शख्स ने दीया से पूछा कि ये स्टीरियोटाइप कब तक चलेगा. कोई महिला अपनी शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस क्यों नहीं कर सकती. क्यों एक महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट नहीं हो सकती?

इसका जवाब देते हुए दीया ने कहा कि- रोचक सवाल. पहले तो ये समझना जरूरी है कि हम शादी इसलिए नहीं करते क्योंकि हमें बच्चे चाहिए होते हैं. हम इसलिए शादी करते हैं क्योंकि हमने आपसी सहमति से ये तय किया है कि हमें साथ में जीवन बिताना है. जब हम लोग अपनी शादी प्लान कर रहे थे तब मैंने ये पाया कि मैं प्रेगनेंट हूं. तो मैरिज का प्लान हमारा पहले से था. शादी का मेरी प्रेगनेंसी से कोई लेना नहीं है.

हम लोग कभी भी प्रेगनेंसी ऐसे अनाउंस नहीं करते जब तक कि हमें मेडिकल रीजन्स के तर्ज पर सेफ ना लग जाए. ये खबर मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी है. मैंने ऐसा होने के लिए ना जाने कितने सालों तक इंतजार किया. कोई सवाल ही नहीं उठता है कि मेडिकल रीजन के इतर मैं किसी भी वजह से अपनी इस खुशखबरी को छिपाऊं.

इसके अलावा दीया ने कहा कि- मां बनना दुनिया का बहुत बड़ा गिफ्ट है. इस फीलिंग को बयां करने के लिए किसी भी तरह की शर्म नहीं होनी चाहिए. एक महिला होने के नाते हमें अपनी च्वाइस का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. हमें सिंगल रहना चाहते हैं, पेरेंट्स बनना चाहते हैं, बच्चा चाहते हैं या शादी करना चाहते हैं ये सबकुछ आखिरकार आपके द्वारा लिया हुआ फैसला ही होना चाहिए.

अब एक समाज के तौर पर कुछ स्टीरियोटाइप्स को तोड़ने का समय आ गया है. ये सोचने की जगह कि क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं अब हमें ये सोचने की जरूरत है कि क्या गलत है और क्या सही.

बता दें कि 39 वर्षीय एक्ट्रेस ने वैभव रेखी से फरवरी में शादी की थी. गुरुवार के दिन उन्होंने मालदीव ट्रिप से पति संग अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ में खूबसूरत कैप्शन लिख अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की.