मुकेश अंबानी ने छीन लिया जैक मा का ताज, भारत में बढ़े अरबपति - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

होम

मुकेश अंबानी ने छीन लिया जैक मा का ताज, भारत में बढ़े अरबपति

फोर्ब्स मैगजीन की नई सूची के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 140 तक पहुंच गई है. अब दुनिया में भारत से ज्यादा अरबपति सिर्फ अमेरिका और चीन में हैं. मुकेश अंबानी ने एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज चीन के जैक मा से छीन लिया है.

दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज चीन के जैक मा से छीन लिया है. जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर बने हुए हैं.

फोर्ब्स मैगजीन की नई सूची में यह जानकारियां सामने आई हैं. अब दुनिया में भारत से ज्यादा अरबपति (डॉलर के मद में) सिर्फ अमेरिका और चीन में हैं. भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 140 तक पहुंच गई है. गौरतलब है कि एक साल पहले अली बाबा के फाउंडर जैक मा एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति थे.

अडानी बने दूसरे अमीर

भारत और एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें नंबर के अमीर हैं. उनका कुल नेटवर्थ 84.5 अरब डॉलर है. अडानी समूह के गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी और दुनिया के 24वें नंबर के अरबपति बन गए हैं. उनका नेटवर्थ करीब 50.5 अरब डॉलर है.

बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर

फोर्ब्स की 35वीं सालाना अरबपतियों की सूची के मुताबिक एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर हैं. वह लगातार चौथे साल सर्वोच्च पायदान पर बने हुए हैं.बेजोस का कुल नेटवर्थ 177 अरब डॉलर है.

इसमें एक साल पहले के मुकाबले 64 अरब डॉलर की बढ़त हुई है. दूसरे पायदान पर हैं SpaceX के फाउंडर और इलेक्ट्र‍िक कारों के लिए प्रख्यात एलन मस्क. उनका नेटवर्थ बढ़कर 151 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. एक साल पहले के मुकाबले इसमें 126.4 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त हुई है.