Free and fair elections in Viksit Bharat -Aditya Trivedi
I have given a headline that...
I have given a headline that...
कोविड-19 संकट के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉरपोरेट की कमाई में बढ़त दर्ज की गई. इसके जनवरी-मार्च में भी बने रहने के आसार हैं. इससे क्या निवेशकों को आने वाले महीनों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. जानें किस क्षेत्र में कितनी बढ़त की उम्मीद है.
कितनी बढ़ सकती है कॉरपोरेट की कमाई
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा और ऑयल कंपनियों को छोड़कर 300 सूचीबद्ध कंपनियों का राजस्व जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 15 से 17 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है. जबकि पिछली तिमाही की तुलना में यह 6 से 7 प्रतिशत ऊपर रह सकता है. अगर जनवरी-मार्च में कंपनियों के राजस्व में बढ़ोत्तरी को कर पूर्व देय आय (EBITDA) के स्वरूप में देखें तो इसमें सालाना आधार पर 28 से 30 प्रतिशत की बेहतरी दिखाई देती है.
किस सेक्टर को कितनी बढ़त
क्रिसिल का कहना है कि हर सेक्टर को बढ़त हासिल हो ऐसा जरूरी नहीं, क्योंकि ग्राहकों के व्यवहार से अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग तरह की अनिश्चिताएं बनी हुई हैं. जैसे कि एयरलाइंस सर्विसेस के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परिचालन करना अनिवार्य है. ऊपर से कोविड के मामले भी बढ़ रहे हैं जिन्हें रोका जाना है, ऐसे में उनकी आय में सालाना आधार पर 30% की गिरावट का अनुमान है.
लेकिन वहीं दूसरी तरफ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए भारत स्टेज-6 उत्सर्जन नियमों को लागू करने से इस क्षेत्र का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है. क्रिसिल का कहना है कि लगभग सभी क्षेत्र में जैसे कि स्टील उत्पाद, निर्माण और सीमेंट इत्यादि का राजस्व 30 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है क्योंकि इन क्षेत्रों का तिमाही आधार पर प्रदर्शन सुधरा है.
इसी तरह डिजिटल सेवाओं की मांग बढ़ने से आईटी कंपनियों के राजस्व में सालाना आधार पर 6 से 7 प्रतिशत तो यूरोप और अमेरिका से ऑर्डर बढ़ने पर फार्मा क्षेत्र का राजस्व भी 7 से 9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है.
बीते साल मार्च में था निचला आधार
कंपनियों के राजस्व में सालाना आधार पर बढ़ोत्तरी की एक वजह पिछले साल मार्च में आंकड़ों का लो बेस पर होना है. इसकी वजह कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल मार्च के अंत में ही देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था.
जनवरी-मार्च में रिकवरी और ग्रोथ होने के बावजूद 300 सूचीबद्ध कंपनियों के कुल राजस्व में 2020-21 के दौरान 0.5 प्रतिशत तक की गिरावट की उम्मीद है.
मिल सकता है अच्छा रिटर्न
शेयर बाजार में मिलने वाला रिटर्न कई कारणों पर निर्भर करता है. कंपनियों का अच्छा प्रदर्शन करना भी इनमें से एक है. अगर कॉरपोरेट कंपनियों की आय बढ़ती है और वो अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो निवेशकों को भी बाजार में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. ऊपर से कंपनियां भी लाभांश की घोषणा कर सकती है. कंपनियों के 2020-21 की चौथी तिमाही के आंकड़े कुछ समय बाद आने शुरू हो जाएंगे.