बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं नीतीश राणा की वाइफ, Photos में देखें उनकी खूबसूरती - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

होम

बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं नीतीश राणा की वाइफ, Photos में देखें उनकी खूबसूरती

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा का बल्ला खूब चला. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली.

नीतीश राणा ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के जड़े. उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने उंगली की रिंग दिखाई. ऐसा लगा कि उन्होंने ये पारी अपनी पत्नी सांची मारवाह को समर्पित की.

नीतीश और सांची की शादी फरवरी 2019 में हुई. नीतीश राणा केकेआर टीम के अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी वाइफ के बारे में कम ही लोग जानते होंगे. सांची पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सांची किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं.

सांची के करियर की शुरुआत 2015 में हुई. उन्होंने अंसल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ सुशांत स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की है. सांची ने कई नामी इंटीरियर डिजाइनर से ट्रेनिंग भी ली है.

नीतीश और सांची दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, ये तस्वीरों में भी दिखता है. उनकी जोड़ी काफी खूबसूरत लगती है. सांची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब हम एक-दूसरे से मिले थे तब बहुत अलग थे, हमारी जीवन शैली काफी अलग-अलग थी, हमारा बैकग्राउंड अलग था. जैसा कि, मैं पार्टी करना और वहां जाना पसंद करती थी, वहीं नीतीश एक शर्मीले और घर पर रहने वाले लड़के थे. उन्होंने कहा कि अब चीजें बदल गई हैं, क्योंकि आज मुझे घर पर रहना पसंद है और नीतीश एक पार्टी लवर बन गए हैं.

इस कपल ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि अक्सर दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता है. नीतीश राणा ने बताया कि हमारे कमरे में एक छोटा तकिया है, मैं और सांची अक्सर उस तकिए को लेकर लड़ लेते हैं कि उस तकिए पर आखिर दोनों में से कौन सोएगा.