अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...

भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार हर दिन के साथ तेज़ होती जा रही है. बीते 24 घंटे में भारत में पहली बार 3 हजार से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं. एक तरफ कोरोना की ये बढ़ती रफ्तार है, तो दूसरी ओर अस्पतालों का बुरा हाल है, जो डराने वाला है.
भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार हर दिन के साथ तेज़ होती जा रही है. पिछले करीब एक हफ्ते से रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. लेकिन बीते 24 घंटे में भारत में पहली बार 3 हजार से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं. एक तरफ कोरोना की ये बढ़ती रफ्तार है, तो दूसरी ओर अस्पतालों का हाल, जो डराने वाला है.
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 3.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए. जबकि 3293 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ भारत में कुल मौतों का आंकड़ा भी दो लाख को पार कर गया है.
• 24 घंटे में कुल केस: 3,60,960
• एक्टिव केस: 29,78,709
• कुल केस: 1,79,97,267
• कुल मौत: 2,01,187
भारत में पिछले एक साल से कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में जब से दूसरी लहर ने अपना असर दिखाना शुरू किया है, ये बेकाबू हो चला है. देश में अब कोरोना के कारण हुई मौतों का आंकड़ा आधिकारिक रूप से दो लाख को पार कर गया है.
दुनिया में कोरोना के कारण हुई कुल मौतों के मामले में अब भारत चौथे नंबर पर आ गया है. सबसे अधिक मौतें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको में हुई हैं, उसके बाद भारत का नंबर आता है.