जौनपुर के सिकरारा से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

होम

जौनपुर के सिकरारा से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने जौनपुर जिले के सिकरारा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाग्य आजमाया था. श्रीकला सिंह सिकरारा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गई हैं.

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे अब आने लगे हैं. पूर्वी यूपी के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था. पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने जौनपुर जिले के सिकरारा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाग्य आजमाया था.

श्रीकला सिंह सिकरारा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गई हैं. धनंजय सिंह की पत्नी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से शिकस्त दी. मूल रूप से दक्षिण भारत की रहने वाली श्रीकला ने चुनाव से पहले भी यह कहा था कि वो प्रचार के लिए जहां भी जा रही हैं, उन्हें लोगों का पूरा प्यार मिल रहा है. वो जहां भी जा रही हैं, लोग उन्हें सिर-माथे पर बिठा रहे हैं.

श्रीकला ने बात करते हुए यह भी कहा था कि उनके कार्यकाल में बगैर भ्रष्टाचार के विकास कार्य होंगे, लोगों को ये भी भरोसा है. श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ना चाहती हैं. वो बीजेपी के टिकट पर साल 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहती हैं. गौरतलब है कि दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि से आने वाली श्रीकला साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गई थीं.