'अगर वो छोड़ना चाहे तो शो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेगा', दिशा वकानी की वापसी पर बोले प्रोड्यूसर - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

होम

‘अगर वो छोड़ना चाहे तो शो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेगा’, दिशा वकानी की वापसी पर बोले प्रोड्यूसर

असित मोदी ने कहा- ‘मुझे लगता है कि अब मुझे ही दयाबेन बन जाना चाहिए. उनकी वापसी को लेकर सवाल कई सालों से चल रहे हैं. हम अभी भी उनका इंतजार कर रहे हैं. और अगर वो (दिशा वकानी) शो छोड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं तो नई दया के साथ शो आगे चलेगा.’

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में जब भी बात होती है तो दयाबेन का जिक्र जरूर होता है. शो में वो कब वापसी करेंगी ये फैंस अक्सर पूछते हैं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी भी कई बार इस पर जवाब दे चुके हैं. हालांकि, उन्होंने ये कभी नहीं बताया कि दयाबेन कब लौटेंगी. अब असित ने ये साफ कर दिया है कि अगर दयाबेन का रोल निभाने वाली दिशा ये शो छोड़ना चाहें तो वो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेंगे.

मालूम हो कि दिशा 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी, जिसके बाद वो शो में वापस नहीं आईं. एक बार बस एक एपिसोड में नजर आई थी.

दिशा वकानी को लेकर असित मोदी ने कहा ये

ETimes से बातचीत में प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- ‘मुझे लगता है कि अब मुझे ही दयाबेन बन जाना चाहिए. उनकी वापसी को लेकर सवाल कई सालों से चल रहे हैं. हम अभी भी उनका इंतजार कर रहे हैं. और अगर वो (दिशा वकानी) शो छोड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं तो नई दया के साथ शो आगे चलेगा.’

‘लेकिन, फिलहाल मुझे लगता है कि दया की वापसी और पोपटलाल की शादी जरूरी नहीं है. इस महामारी के दौर में इतने सीरियस इश्यू हैं और मुझे लगता है कि वो सब मेटर इंतजार कर सकते हैं. हम सेफ्टी प्रोटोकॉल और शूटिंग जारी रखने के बारे में सोच रहे हैं ताकि लोगों की आजीविका प्रभावित न हो. बायो बबल फॉरमेट भी काफी असरदार है और अगर हमें इसके लिए परमिशन मिल जाती है तो हम इस फॉर्मेट में काम करेंगे.’