राहुल गांधी का ट्वीट- कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

राहुल गांधी का ट्वीट- कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत सरकार को सुझाव दिया है. राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि इस वक्त कोरोना की लहर को रोकने का एक मात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार समझ नहीं रही है, कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है. लेकिन समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देने के साथ ही. भारत सरकार का एक्शन ना लेना इस वक्त मासूम लोगों को मार रहा है.

कोरोना के कारण देश का हाल हुआ बेहाल

गौरतलब है कि देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, जो काफी खतरनाक है. पिछले करीब दो हफ्ते से देश में हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं, बीच में ये आंकड़ा चार लाख तक पहुंच गया था. जबकि अब हर रोज साढ़े तीन हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं. भारत में कोरोना के कुल मामले भी दो करोड़ से अधिक हो गए हैं, जिनमें से तीस लाख से ज्यादा तो एक्टिव केस हैं.

देश के कई राज्य पहले ही अपने स्तर पर कई तरह की पाबंदियां लगा चुके हैं. हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन है, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, यूपी में भी कई दिनों से पाबंदियां जारी हैं. इसके अलावा कई राज्य वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू के जरिए संक्रमण रोकने की कोशिश में हैं.