अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...

तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के बाद ममता बनर्जी आज एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रही हैं. ये लगातार तीसरी बार है, जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन रही हैं.
विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली. यानी एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन गई है.
कोरोना संकट काल और उसकी गाइडलाइन्स की वजह से शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया है. ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली है. उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है. इस दौरान मंच पर ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ही नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया.
शपथ ग्रहण समारोह में टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर मौजूद रहे. इसके अलावा ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी यहां रहे. इनके अलावा प्रदीप भट्टाचार्य और कुछ टीएमसी विधायक इस समारोह में पहुंचे. कोई उद्योगपति इस समारोह में नहीं पहुंचा है. वहीं, बीजेपी ने भी समारोह का बहिष्कार किया है.
ममता को मिली है बंपर जीत
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने ताकत झोंकी थी, ऐसा लग रहा था कि बंगाल का मुकाबला फंस सकता है. लेकिन जब नतीजे आए तो बीजेपी तृणमूल कांग्रेस की आंधी के आगे कहीं नहीं टिक पाई. 292 सीटों (2 सीटों पर चुनाव नहीं हुए) में से टीएमसी के खाते में 213 सीटें गईं, जबकि भाजपा 77 पर सिमट गई. हालांकि, बीजेपी के लिए ये भी काफी बड़ा आंकड़ा है.
पश्चिम बंगाल में हो रही है राजनीतिक हिंसा
2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है. बंगाल के अलग-अलग जिलों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं, करीब 10 लोगों की हत्या होने का दावा किया जा रहा है. इसी मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल के राज्यपाल से फोन पर बात की थी.