किसानों के लिए खुशखबरी! बस आने ही वाली है PM Kisan योजना की किस्त​ - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत और अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

कारोबारदेश

किसानों के लिए खुशखबरी! बस आने ही वाली है PM Kisan योजना की किस्त​

पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम ने फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) जारी कर दिया है. अब केंद्र सरकार किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू करेगी. यह आजकल में या एक-दो दिन में कभी भी हो सकता है.

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के​ लिए काफी अच्छी खबर है. पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के खाते में एक-दो दिन में 2,000 रुपये की आठवीं किस्त ट्रांसफर हो सकती है.

असल में पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम ने फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) जारी कर दिया है. अब केंद्र सरकार किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू करेगी. यह आजकल में या एक-दो दिन में कभी भी हो सकता है. वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जुलाई की किस्त अगले एक-दो दिन में किसानों के खाते में आ जाएगी.

गौरतलब है कि आमतौर पर नए वित्त वर्ष के लिए 20 अप्रैल तक पीएम किसान योजना की पहली किस्त आ जाती थी. लेकिन इस बार इसमें काफी देर हो गई है.

क्यों हुई देरी

सूत्रों के अनुसार इस बार राज्यों से डेटा अपडेट होने और रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर (RFT) पर साइन करने जैसी कई प्रक्रियाओं में देरी हुई. असल में राज्यों के नोडल ऑफिसर पात्र किसानों के डेटा को अपडेट करते हैं और उन्हें समय-समय पर पोर्टल पर डालते रहते हैं. इस डेटा के आधार पर ही नोडल ऑफिसर आरएफटी साइन करते हैं, जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या दी गई होती है.

इसके बाद पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम एक फंड ट्रांसफर ऑर्डर जारी करता है और इसके आधार पर कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण मंत्रालय राशि को जारी करने का ऑर्डर देता है. इसके बाद किसानों के बैंक खाते में किस्त की रकम पहुंच जाती है.

क्या है पीएम किसान योजना

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त जमा करती है. एक साल में कुल 6 हजार रुपये किसानों खातों में भेजे जाते हैं. यह योजना 1 दिसंबर, 2018 को लागू हुई थी. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है.

केंद्र सरकार साल में तीन बार इस स्कीम के तहत किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करती है. इस योजना के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है. हर वित्त वर्ष में पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. किस्त किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है.