नोएडा: कोरोना से हुई पत्नी की मौत, खबर सुनकर संक्रमित पति ने भी तोड़ा दम - Samacharline.com

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय रहवासियों ने डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...

ads

होम

नोएडा: कोरोना से हुई पत्नी की मौत, खबर सुनकर संक्रमित पति ने भी तोड़ा दम

ग्रेटर नोएडा के दादरी के पल्ला गांव में बुजुर्ग पति और पत्नी की कुछ की पल के दरम्यान में ही मौत हो गई. दोनों का इलाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा था.

शहरों के बाद अब गांवों में कोरोना का कहर जारी है. आए दिन ग्रामीण इलाकों में कोरोना से मौतें हो रही हैं. हैरानी इस बात की है कि जब तक मरीज की समझ में आता है कि उसको बीमारी क्या हुई है, उससे पहले ही उसकी मौत हो रही है. गौतमबुद्धनगर के पल्ला गांव में सांस लेने में दिक्कत की वजह से बुजुर्ग पति-पत्नी की एक ही दिन मौत हो गई.

दिल को झकझोर देने वाला यह मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी के पल्ला गांव में सामने आया. यहां बुजुर्ग पति और पत्नी की कुछ की पल के दरमियान में ही मौत हो गई. दोनों का इलाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा था. दोनों को सांस लेने में दिक्कत हुई और दोनों ने ही मंगलवार की दोपहर को अंतिम सांस ली है.

पल्ला गांव के रहने वाले गजराज भगत और उनकी पत्नी रामेश्वरी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में परिजनों को रामेश्वरी देवी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. अभी यह खबर उनके पति गजराज के पास पहुंची थी कि उन्हें भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

लिहाजा घर वालों ने गजराज को भी अस्पताल में भर्ती करवा दिया. 75 साल के दोनों पति-पत्नी अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे थे. इलाज के दौरान की रामेश्वरी देवी मौत हो गई और जैसे ही यह खबर अस्पताल में भर्ती गजराज भगत को मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी भी मौत हो गई.

परिवार के लोगों ने गमगीन माहौल में मंगलवार की शाम को श्मशान घाट में एक साथ दोनों के शवों का दाह संस्कार किया है. बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के तमाम ग्रामीण इलाकों में कोरोना का कहर जारी है. अब तक सैकड़ों मौतें हो चुकी है. जिले के तमाम बड़े अधिकारी इन ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.