'कोरोना एक जीव, उसे भी जीने का अधिकार', पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत के बयान पर हंगामा - Samacharline.com

उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश, उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम...

उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर, धामी सरकार के कार्यकाल में खुले 03 राजकीय नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटों की हुई बढ़ोत्तरी

सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में...

डेनमार्क में CSIT कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी भारतीय बॉक्सिंग की उपलब्धियों की गूंज, डॉ. राकेश मिश्र ने CSIT अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ एवं महासचिव वोल्फगैंग बुर्घार्ड्ट को भेंट की प्रो बॉक्सिंग लीग सीज़न-1 की विशेष पुस्तक

आल्बोर्ग (डेनमार्क), 15 अक्टूबर 2026। इंडियन...

होम

‘कोरोना एक जीव, उसे भी जीने का अधिकार’, पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत के बयान पर हंगामा

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है, बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है.

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस एक जीवित जीव है, जिसे जीने का अधिकार है. सोशल मीडिया पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था, ‘दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है, बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है, लेकिन हम (मनुष्य) खुद को सबसे बुद्धिमान समझते हैं और इसे खत्म करने के लिए तैयार हैं, इसलिए यह खुद को लगातार बदल रहा है.

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए वायरस से आगे निकलने की जरूरत है. इस बयान को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोशल मीडिया पर ट्रोल जा रहा है. इस समय देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है और पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह मातम पसरा हुआ है.

कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने कहा कि ऐसे लोगों के बयानों से यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि हमारा देश आज दुनिया में सबसे ज्यादा मानवीय त्रासदी झेल रहा है. एक ट्विटर यूजर ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर तंज कसते हुए कहा, ‘इस वायरस जीव को सेंट्रल विस्टा में आश्रय दिया जाना चाहिए.’

वहीं, राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा, ‘कोरोना एक प्राणी है- पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा ?’