जहां से 'शुरू' वहीं पर 'ख़त्म' सुशील की कहानी, पिता ड्राइवर थे, ऐसे पहुंचे थे शोहरत की बुलंदियों पर - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

खेल/क्रिकेटदेश

जहां से ‘शुरू’ वहीं पर ‘ख़त्म’ सुशील की कहानी, पिता ड्राइवर थे, ऐसे पहुंचे थे शोहरत की बुलंदियों पर

सागर हत्याकांड में फंसे रेसलर सुशील कुमार की 18 फरवरी 2011 को महाबली सतपाल की बेटी सावी सहरावत से शादी हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सुशील ने शादी से पहले अपने गुरु की बेटी को देखा तक नहीं था.

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में पहलवान सुशील कुमार का एक फ्लैट है, जो उसकी पत्नी सावी सेहरावत के नाम बताया जा रहा है. इसी फ्लैट को लेकर सुशील और सागर में विवाद हुआ था.

मॉडल टाउन के डी 10/6 ब्लॉक का मकान सुशील पहलवान और सागर पहलवान के बीच विवाद का कारण बना, जिसके चलते सागर की हत्या हुई और अब पहलवान सुशील दिल्ली पुलिस की 6 दिन की रिमांड पर है. बताया जा रहा है कि महाबली सतपाल से पहलवानी के गुर सीखने वाले सुशील रोज उनके घर जाते थे.

18 फरवरी 2011 को सुशील की महाबली सतपाल की बेटी सावी सहरावत से शादी हुई है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सुशील ने शादी से पहले अपने गुरु की बेटी को देखा तक नहीं था. 2010 नवंबर में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद दिल्ली में दोनों की सगाई हुई थी. इसके बाद वर्ष 2011 फरवरी में दोनों की शादी हो गई.

सुशील कुमार की शादी के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिस, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, पूर्व तैराक खजान सिंह, कुश्ती जगत के कई नामी कोच और सुशील के साथी पहलवानों ने भी शिरकत की थी.

सुशील को करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि सुशील काफी शर्मीले मिजाज के हैं. सुशील कुमार, शोहरत के आसमान पर एक चमकता हुआ सितारा था. दौलत, शोहरत और इज्जत उसके कदमों तले थी. विज्ञापनों से उसकी लाखों की कमाई होती थी तो वहीं उसे सरकारी नौकरी भी मिली थी. जमीन-जायदाद के साथ एक बड़ा स्कूल सब कुछ उनके पास है.

ऐसे में सुशील कुमार के चाहने वालों को हत्याकांड में उनकी संलिप्तता के आरोपों पर हैरानी हो रही है. बेहद साधारण परिवार से सुशील आते हैं. पिता सरकारी विभाग में ड्राइवर थे. अब विवाद के बीच नार्दन रेलवे ने सुशील कुमार को सस्पेंड करने की तैयारी कर ली है. इसके साथ ही सुशील कुमार से सारे मेडल वापस लेने की मांग भी तेज होने लगी है. अब अगर उनके मेडल वापस होते हैं तो सुशील कुमार के लिए सागर मर्डर अर्श से फर्श तक लाने का सफर हो सकता है.