Tauktae तूफान से हुआ नुकसान, टूटे पेड़, अब कंगना रनौत ने लगाए 20 पौधे - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

देशबॉलीवुड

Tauktae तूफान से हुआ नुकसान, टूटे पेड़, अब कंगना रनौत ने लगाए 20 पौधे

ज्यादातर समय कंगना रनौत खुद को पर्सनल लाइफ में व्यस्त रखती हैं. कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद है और कंगना भी अपने घर में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्री प्लानटेशन को बढ़ावा दिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अब ट्विटर पर नहीं हैं. अपने कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स की वजह से उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था. अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर कभी-कभी किसी मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करती नजर आती हैं. मगर ज्यादातर समय वे खुद को पर्सनल लाइफ में व्यस्त रखती हैं. कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद है और कंगना भी अपने घर में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्री प्लानटेशन को बढ़ावा दिया.

एक्ट्रेस ने पौधे लगाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- आज मैंने 20 पेड़ लगाए हैं. हम बस उसी के बारे में पूछत हैं जो हमें मिला है, कभी-कभी ये भी पूछिए आपने इस प्लानेट को क्या दिया है. हाल ही में मुंबई में जो ताउते तूफान आया उससे शहर ने 70 पर्सेंट पेड़ गंवा दिए. गुजरात में 50 हजार से भी ज्यादा पेड़ तबाह हो गए. इन पेड़ों को उगने में दशक लगते हैं. हम इन्हें हर साल ऐसे कैसे खो सकते हैं. इस नुकसान की भरपाई कौन कर रहा है? हर अपने शहर को कॉन्क्रीट के जंगल बनाने से कैसे रोक रहे हैं? हमें ये खुद से पूछना चाहिए. क्या हम सत्ता से सही सवाल पूछते हैं? हम अपने देश को क्या दे रहे हैं?

कोरोना फ्री हो गईं कंगना

कंगना ने इस बारे में आगे लिखा कि- मैं मुंबई की @my_bmc और गुजरात की @gujarattourism को रिक्वेस्ट करती हूं कि वे नीम लगाएं. पीपल लगाएं. साथ ही बरगद के पेड़ भी लगाएं. इन सभी पेड़ों में मेडिकल क्वालिटीज हैं. ये सिर्फ हवा को साफ नहीं करती बल्कि काफी ऑक्सीजन ङी जनरेट करती हैं. आइए हम मिलकर अपने शहर को बचाएं. अपने पेड़ों को बचाएं. उन पौधों को बचाएं जो हमें बचा सकते हैं.

बड़े प्रोजेक्ट्स का हैं हिस्सा

बता दें कि कुछ समय पहले ही कंगना रनौत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं. हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक थलाइवी में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी. इसके अलावा वे धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं.