ट्रेन 110 KM/H की रफ्तार से दौड़कर आई, भरभराकर ढह गया रेलवे स्टेशन, Photos - Samacharline.com

शक्कर महंगी हुई तो चाय की मिठास ही नहीं, जनता का भरोसा भी घटेगा -अक्षय जैन

महंगाई की मार हमेशा किसी बड़ी वस्तु से महसूस नहीं होती। कई...

संघ को लेकर नैरेटिव की राजनीति और तथ्य की कसौटी -प्रकाश त्रिवेदी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है। लोकतंत्र...

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

ads

होम

ट्रेन 110 KM/H की रफ्तार से दौड़कर आई, भरभराकर ढह गया रेलवे स्टेशन, Photos

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन उस समय भरभराकर ढह गया जब 110 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन वहां से होकर गुजरी. यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन के स्पीड में गुजरने की वजह से कंपन हुआ और रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिर पड़ी. गनीमत यह रही है कि उस समय स्टेशन की बिल्डिंग में कोई नहीं था.

दरअसल, बताया जा रहा है कि यह घटना नेपानगर से असीगढ़ के बीच हुई. यहां से पुष्पक एक्सप्रेस 110 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गुजरी. बुधवार को ट्रेन ने शाम करीब 4 बजे जैसे ही जंगल में स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को क्रॉस किया तो वह उसका कंपन सहन नहीं सकी और वह गिर गई.

तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे हादसे में बिल्डिंग की खिड़कियों के कांच फूट गए और बोर्ड गिर गए, भवन के अगले हिस्से का मलबा स्टेशन परिसर पर बिखर गया. जब हादसा हुआ तब बिल्डिंग के आसपास काम कर रहे लोग भागने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस हादसे के कारण शाम को करीब दर्जनभर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ.