यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन बीच में क्यों छोड़ दिया था. अश्विन ने कहा कि मैं लगभग 8-9 दिनों तक सो नहीं सका.
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन बीच में क्यों छोड़ दिया था. अश्विन ने कहा कि उनके परिवार में लगभग सभी लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ गए थे, जिसके कारण मैं बिना सोए मैच खेल रहा था. और आखिर में मुझे टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला लेना पड़ा.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ मेरी फैमिली के लगभग सभी लोग कोरोना के कारण प्रभावित हुए थे. मेरे कुछ चचेरे भाई भी भर्ती हुए और गंभीर थे. वे किसी तरह ठीक हो गए. मैं लगभग 8-9 दिनों तक सो नहीं सका. वह मेरे लिए वास्तव में तनावपूर्ण समय था. मैं बिना सोए मैच खेल रहा था. परिवार की टेंशन के बीच टूर्नामेंट खेलना मुश्किल था. मुझे आईपीएल छोड़कर घर जाना पड़ा.’
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल को 4 मई को टाल दिया गया था. 19-20 सितंबर से टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने की खबरें हैं. रिपोर्ट है कि आईपीएल-14 का दूसरा हिस्सा UAE में खेला जाएगा. लीग का फाइनल मैच 10 अक्टूबर को होने की चर्चा है.
अश्विन ने बताया क्या होता है बायो-बबल ब्रीच
दिल्ली कैपिटल्स के इस स्पिनर ने कहा कि आप में से कई लोगों ने ‘बायो-बबल टूटा’ शब्द के बारे में सुना होगा. इसका मतलब यह नहीं है कि बाहर से किसी ने बायो बबल में प्रवेश किया है. यह एक वायरस है और हम अभी भी नहीं जानते कि यह कैसे प्रवेश करता है. यहां एक बायो-बबल ब्रीच का मतलब है कि एक वातावरण, जिसे बाहर के लोगों से दूरी बनाकर सुरक्षित बनाया जाता है. अगर कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसे उलंघन कहते हैं. यही बायो-बबल ब्रीच है.
अश्विन इंग्लैंड जाने वाले 24 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं. वह टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ मुंबई के होटल में क्वारनटीन हैं.