ये रिश्ता फेम एक्टर करण मेहरा अरेस्ट, पत्नी निशा रावल ने दर्ज कराई शिकायत - Samacharline.com

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

होम

ये रिश्ता फेम एक्टर करण मेहरा अरेस्ट, पत्नी निशा रावल ने दर्ज कराई शिकायत

निशा और करण की बात करें तो पिछले दिनों दोनों की शादी में दिक्कत को लेकर खबरें आई थीं. हालांकि, निशा रावल ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. निशा ने कहा था कि ये सच नहीं है. निशा और करण 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा कर फेमस हुए एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने सोमवार रात को अरेस्ट कर लिया है. करण की पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने विवाद के बाद गोरेगांव एरिया में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, केस रजिस्टर कर लिया गया है.

निशा और करण की बात करें तो पिछले दिनों दोनों की शादी में दिक्कत को लेकर खबरें आई थीं. हालांकि, निशा रावल ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. निशा ने कहा था कि ये सच नहीं है. निशा और करण 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्हें इस शादी से एक बेटा भी है. बेटे का नाम कविश है. निशा सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. करण और निशा की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते रहे हैं.

वर्क फ्रंट पर, करण ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात सालों तक लीड रोल में नजर आए थे. उन्होंने नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था. शो में हिना खान के अपोजिट रोल में थे. करण मेहरा शो से बेहद हिट हो गए थे. फिलहाल इस शो में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. बता दें कि करण ने बिग बॉस 10 में भी हिस्सा लिया था.