मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रेम नगर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री...

हंसल मेहता का ये ट्वीट सामने आते ही सेलेब्स की तरफ से रिएक्शन भी आने लगे. सभी हंसल मेहता को उनके पिता के निधन पर संवेदनाएं देने लगे. फरहान अख्तर, पूजा भट्ट, विशाल डडलानी, अहाना कुमरा समेत कई सेलेब्स और फैंस ने हंसल मेहता को संवेदनाएं दी.
मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है. हंसल मेहता ने ये दुखद खबर ट्विटर पर दी है. हंसल मेहता ने अपने पिता संग फोटो शेयर की है और इमोशनल पोस्ट लिखा है.
हंसल मेहता का पिता ने नाम पोस्ट
हंसल मेहता ने ट्वीट में लिखा- मैं हमेशा सोचता था कि मेरे पिता मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे. लेकिन मैं गलत था. पापा आपको दूसरी दुनिया में मिलूंगा. वे इस दुनिया के सबसे हैंडमस, सौम्य और उदार व्यक्ति थे. पापा आपके बिना शर्त मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया. मेरे लीजेंड मेरे हीरो, आपका शुक्रिया.
वर्कफ्रंट पर बात करें तो हंसल मेहता के लिए 2020 शानदार रहा. उनकी वेब सीरीज स्कैम 1992 को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ये सीरीज हर्षद मेहता पर बेस्ड थी. जिसमें प्रतीक गांधी ने लीड रोल प्ले किया था. हर्षद मेहता के निर्देशन में बनी मूवी छलांग भी रिलीज हुई थी. इसमें राजकुमार राव और नुसरत भरुचा लीड रोल में थे.