'बन आंकड़ों का दर्जी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी,' कोरोना मौतों के नए आंकड़ों पर लालू का नीतीश पर वार - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशराजनीती

‘बन आंकड़ों का दर्जी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी,’ कोरोना मौतों के नए आंकड़ों पर लालू का नीतीश पर वार

बिहार सरकार द्वारा ऑडिट करने के बाद कोरोना से हुई पुरानी मौतों को अब रिकॉर्ड में शामिल किया गया हैै. विपक्ष इस मसले पर सरकार पर निशाना साध रहा है. लालू प्रसाद यादव ने इस मसले पर ट्वीट किया है और नीतीश सरकार को घेरा है.

कोरोना के कारण हुईं करीब चार हजार मौतों को बिहार सरकार द्वारा अब ऑडिट के बाद रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. अब इसी मसले पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.

लालू यादव ने अपने ही अंदाज में ट्वीट किया और उन्होंने लिखा कि बन आंकड़ों का दर्ज़ी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्ज़ी, फर्ज भुला नीतीश बने फ़र्जी, अपार हुई जग हंसाई.. फिर भी शर्म ना आई’’ .

लालू यादव से पहले तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि नीतीश सरकार ही फ़र्जी है तो आंकड़े भी तो फ़र्जी होंगे.

आपको बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करवाया था, जिसके बाद अब नया आंकड़ा जारी किया गया है. अभी तक बिहार में कोरोना के कारण साढ़े पांच हजार के करीब मौतें दिखाई जा रही थीं, लेकिन अब एक ही दिन में पुराने आंकड़े को जोड़ दिया गया और अब बिहार में कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या नौ हज़ार को पार कर गई है.

विवाद पर मंत्री ने दिया जवाब

बिहार सरकार द्वारा जोड़े गए पुराने आंकड़े के कारण ही गुरुवार को देश में कोरोना के कारण हुई कुल मौतों की संख्या 6 हजार से अधिक दर्ज की गई है. अगर एक दिन में मौतों का आंकड़ा देखें तो ये दुनिया में सबसे ज्यादा बैठता है.

ताजा आंकड़ों को लेकर हुए विवाद पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सरकार ने कोई नंबर छुपाया नहीं है, बल्कि नियमों के साथ सभी के सामने रखा है. हमने हर जिले में कमेटी बनाई थी और ऑडिट कर आंकड़ों को सामने लाया गया है.

मंगल पांडेय ने कहा कि अगर केंद्र के प्रोटोकाल के तहत कोरोना से मृत्यु के मामले सामने आते है तो उसे भी शामिल किया जाएगा. बता दें कि बिहार में अब कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या साढ़े नौ हजार पहुंच गई है. राज्य में अब आठ हजार से कम एक्टिव केस बचे हैं.