मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, एयरपोर्ट जाते वक्त श्रीराम भंडार पर रुकवाया काफिला, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ...
मुंबई: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू...

बुधवार को नुसरत जहां ने अपनी शादी का सच दुनिया के सामने रखते हुए ऐलान किया कि निखिल जैन संग शादी मान्य नहीं है. हालांकि उन्होंने यश दासगुप्ता संग अपने रिश्ते और प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात नहीं की.
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की में निखिल जैन संग शादी की थी. बुधवार को एक बयान जारी कर नुसरत ने अपनी शादी को मान्य नहीं बताया और कहा कि वह अपने पति निखिल जैन से काफी समय से अलग रह रही हैं. पिछले काफी समय से नुसरत और निखिल के अलग होने की खबर आ रही थी.
बुधवार को नुसरत जहां ने अपनी शादी का सच दुनिया के सामने रखते हुए ऐलान किया कि वह पति निखिल जैन से अलग हो गई हैं. हालांकि उन्होंने यश दासगुप्ता संग अपने रिश्ते और प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात नहीं की. नुसरत ने इस बात का खुलासा भी किया था कि निखिल जैन उनके पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे और उनकी मर्जी और जानकारी के बिना उनके अकाउंट से छेड़छाड़ कर रहे थे.
नुसरत ने अपने बयान में कहा था कि विदेश में शादी करने और भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन ना करवाने से निखिल जैन संग उनकी शादी माननीय नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके पारिवारिक जेवर, कपड़े और अन्य चीजें निखिल और उनके घरवालों के पास हैं. नुसरत जहां के अपनी शादी को लेकर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. उनके नए फोटो के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स उन्हें खरी-खरी सुनाकर गलत बता रहे हैं.