क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को बड़ा झटका! WazirX को ईडी ने भेजा नोटिस - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

होम

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को बड़ा झटका! WazirX को ईडी ने भेजा नोटिस

देश में क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट को बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टोकरेंसी में डील करने वाली मुंबई की कंपनी WazirX को नोटिस भेजा है. जानें क्या है वजह और क्या कहा कंपनी ने इस पर

प्रवर्तन निदेशालय ने क्रिप्टोकरेंसी में डील के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली मुंबई की WazirX और इसके निदेशक निश्चल शेट्टी और समीर हनुमान म्हात्रे को कारण बताओ नोटिस भेजा है. उन्हें ये नोटिस FEMA के तहत भेजा गया है.

क्यों भेजा ईडी ने नोटिस

ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून (FEMA) के तहत WazirX और उसके निदेशकों को 2,790.74 करोड़ रुपये मूल्य के क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन के लिए भेजा है.

ईडी का कहना है कि WazirX ने अपने बाइनांस एकाउंटसे पूल एकाउंट में 880 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी स्वीकार की. वहीं 1,400 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बाइनांस एकाउंट में भेजी.

WazirX ऐसे करता है काम

WazirX एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है. ये क्रिप्टोकरेंसी से रुपये में और रुपये से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सुविधा, व्यक्तियों के बीच लेनदेन, इसके पूल एकाउंट में रखी क्रिप्टोकरेंसी को दूसरे एक्सचेंज के वॉलेट में भेजने की सुविधा देता है. इन वॉलेट के मालिक विदेशी और विदेशी लोकेशन पर हो सकते हैं.