लॉकडाउन 2.0 के बाद काम पर निकले अमिताभ बच्चन, शेयर की पोस्ट - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

होम

लॉकडाउन 2.0 के बाद काम पर निकले अमिताभ बच्चन, शेयर की पोस्ट

अमिताभ एक बार फिर काम पर निकल गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. अमिताभ फिल्म चेहरे में नजर आएंगे. चेहरे का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. इसमें इमरान हाश्मी और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे भी हैं. इसके अलावा अमिताभ फिल्म ब्रह्मास्त्र, झुंड में भी दिखेंगे.

एक्टर अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं. वो लगातार काम कर रहे हैं. उनके हाथ कई फिल्में हैं. टीवी क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति भी शुरू होने वाला है. अब जब मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से लगा लॉकडाउन खत्म हो गया है तो अमिताभ एक बार फिर काम पर निकल गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पोस्ट

अमिताभ ने पोस्ट कर लिखा- सुबह के 7 बजे, काम पर जाते हुए. लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन. PANGOLIN मास्क के साथ. और अभिव्यक्ति- “हर दिन, हर तरीके से चीजें बेहतर और बेहतर और बेहतर होंगी.

वर्क फ्रंट पर अमिताभ फिल्म चेहरे में नजर आएंगे. चेहरे का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. इसमें इमरान हाश्मी और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे भी हैं. इसके अलावा अमिताभ फिल्म ब्रह्मास्त्र, झुंड में भी दिखेंगे. ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी बना रहे हैं. इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वहीं झुंड की बात करें तो इसे Nagraj Manjule बना रहे हैं.