उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद तथा रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है. मई के दौरान व्यापार घाटा (trade deficit) बढ़कर 6.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच इकोनॉमी के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है. मई महीने में देश का निर्यात 69.35 फीसदी बढ़कर 32.27 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया.
इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद तथा रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है. मई में इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों तथा रत्न एवं आभूषणों का निर्यात क्रमश: 8.64 अरब डॉलर, 5.33 अरब डॉलर और 2.96 अरब डॉलर रहा.
व्यापार घाटा भी बढ़ा
मई के दौरान व्यापार घाटा (trade deficit) बढ़कर 6.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया. पिछले साल मई में निर्यात 19 अरब डॉलर रहा था, जबकि मई, 2019 में निर्यात 29.85 अरब डॉलर पर था.
मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात (Import) भी 73.64 फीसदी बढ़कर 38.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले के समान महीने में 22.2 अरब डॉलर रहा था. इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 6.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया. 2019 के मई में आयात 46.68 अरब डॉलर रहा था. मई, 2020 में व्यापार घाटा (trade deficit) 3.15 अरब डॉलर था.
तेल का आयात तीन गुना
मई, 2021 में तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने 3.49 अरब डॉलर था. सोने का आयात बढ़कर 67.9 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो मई, 2020 में 7.63 करोड़ डॉलर था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह अप्रैल-मई में निर्यात दोगुना से अधिक होकर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीनों में 29.41 अरब डॉलर रहा था. अप्रैल-मई, 2021 के दौरान आयात 84.27 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 39.32 अरब डॉलर था.