यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी, Hayabusa और BMW बाइक की टक्कर में एक बाइकर की मौत - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

होम

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी, Hayabusa और BMW बाइक की टक्कर में एक बाइकर की मौत

दिल्ली के रहने वाले कुछ लड़के एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. नॉलेज पार्क थाना इलाके में अचानक एक बाइक का टायर फट गया और बाइक बेकाबू हो गई, जिससे ये हादसा हो गया.

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवारों की स्टंटबाजी का नजारा कोई नया नहीं है. लेकिन कभी-कभी यह नजारा खौफनाक मंजर में बदल जाता है, जैसा कि रविवार को देखने को मिला. यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक से स्टंट करने वालों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. एक रेसिंग बाइक का टायर फट गया और यह तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर दूसरी बाइक से जा टकराई.

हादसे में रेसिंग बाइक हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) और BMW 1000 बाइक के आपस मे टकराने के बाद दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले कुछ लड़के एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली की तरफ तेज रफ्तार में चला रहे थे. नॉलेज पार्क थाना इलाके में अचानक एक बाइक का टायर फट गया और बाइक बेकाबू हो गई, जिससे ये हादसा हो गया. हादसे में दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले 28 साल के राहुल तेवतिया की मौत हो गई. जबकि रोहिणी के ही रहने वाले यश का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हैरानी की बात है कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले तमाम बाइकर्स अक्सर यमुना एक्सप्रेस वे पर स्टंट बाजी करते हुए नजर आते हैं. ये लोग खुद की और एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों की जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं.