मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

एमपी के विदिशा जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात का खुलासा खुद विदिशा पुलिस अधीक्षक ने लटेरी जाकर किया. पत्नी कृष्णा बाई ही पति की हत्यारी निकली जिसने अपने प्रेमी शुभम के साथ मिलकर जघन्य हत्या की थी. पत्नी ने पति के हाथ पकड़े और प्रेमी ने कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर दी.
विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के मुताबिक, विदिशा की तहसील लटेरी के ग्राम मलिया खेड़ी में मंगलवार की रात जब नव दंपत्ति एक साथ सो रहे थे उसी समय पति की हत्या हो गई थी. जिस पर पत्नी बेसुध होने की बात कहती रही लेकिन पुलिस पहले दिन से ही पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी और अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
दरअसल, एक दिन पहले ही ससुराल आई पत्नी ने अपने 4 साल के प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया था और कहा कि तुम आ जाओ, निपटा दो सोनू को…शुभम अपनी मोटरसाइकिल में 12 सौ रुपये का पेट्रोल डलवा कर और कुल्हाड़ी बांधकर हत्या करने के लिए गांव आया था.
प्रेमी गूगल से सर्च कर गांव पहुंचा था और घर के बाहर उसकी प्रेमिका उसका इंतजार कर रही थी. इसके बाद दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला.
शादी के 15 दिन बाद नव विवाहिता ने अपने पति की बेरहमी से हत्या करा दी. पत्नी ने पति के दोनों हाथ पकड़े थे और प्रेमी ने कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई थी.
विदिशा एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह थाना आनंदपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि 22 साल के युवक सोनू की हत्या हुई थी. उसकी पत्नी ने एक दिन पहले ही यहां आकर विवाद शुरू किया था. हम पहले से ही कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना के आधार पर इसकी पत्नी कृष्णाबाई को संदिग्ध मानकर चल रहे थे.
एसपी ने आगे बताया कि इसकी जान पहचान अब्दुल्लागंज जिला रायसेन के शुभम से पिछले 4 सालों से थी और उसे सोनू से शादी रास नहीं आ रही थी. 5 एवं 6 जुलाई की दरमियान रात इन दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या कर दी. सोनू केशव पर धारदार हथियार से गहरा घाव बना था. इस वारदात के खुलासे में एसडीओपी लटेरी एवं थोड़ा सहयोग एसडीओपी अब्दुल्लागंज का हमें मिला है. हमने दोनों आरोपी मृतक की पत्नी कृष्णा एवं उसके साथी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में उपयोग को कुल्हाड़ी को भी जब्त कर ली है.