अब 'हवाई जहाज' पर दांव लगाएंगे बिग बुल, 'Akasa' हो सकता है एयरलाइन का नाम - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

कारोबारदेश

अब ‘हवाई जहाज’ पर दांव लगाएंगे बिग बुल, ‘Akasa’ हो सकता है एयरलाइन का नाम

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश करने की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला कम किराये वाली एक नई एयरलाइन में निवेश की योजना बना रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला इस नए वेंचर में 35 मिलियन डॉलर (करीब 260.7 करोड़ रुपये) निवेश कर सकते हैं. यह एयरलाइन सस्ती किराये वाली होगी.

इसको लेकर राकेश झुनझुनवाला ने शुरुआती बातचीत भी की है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे की अगुवाई में एक टीम ने राकेश झुनझुनवाला और एक विदेशी निवेशक से बातचीत की है.

इस एयरलाइन का नाम Akasa (आकाश) हो सकता है. नाम को लेकर उडड्यन मंत्रालय के पास नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया है. सूत्रों के मुताबिक एविएशन मिनिस्ट्री की एनओसी पहला कदम है.

हालांकि अभी बातचीत शुरुआती दौर में है. अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो इस नई एयरलाइंस कंपनी में झुनझुनवाला को करीब 40 फीसदी इक्विटी होल्डिंग मिलेगी.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फंड्स जुटाने के लिए इस नई एयरलाइंस टीम को एक मजबूत बिजनेस प्लान के साथ सामने आना होगा. आगे का प्लान इस पर निर्भर करता है कि वे कितना फंड जुटा पाते हैं. खबरों के मुताबिक अगले साल के मध्य में एयरलाइन शुरू करने की योजना है.

गौरतलब है कि एयरलाइंस कंपनियों में राकेश झुनझुनवाला पहले भी दांव लगा चुके हैं. उनकी स्पाइसजेट में करीब 1 फीसदी की हिस्सेदारी थी. इसके अलावा बंद हो चुकी जेट एयरवेज में भी उनकी करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी थी. जेट एयरवेज का परिचालन 2019 से बंद है.

कोरोना संकट की वजह से विमानन उद्योग को पिछले करीब 15 महीनों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. आर्थिक सेहत बिगड़ने की वजह से एयरलाइंस कंपनियों को कर्मचारियों की छंटनी और वेतन में कटौती करनी पड़ी है. ऐसे में इस सेक्टर पर दांव लगाना एक चुनौती होगी.