साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...
मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...
यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई है, इन्हीं में से एक आर्युवेद की डॉक्टर दीपा शर्मा थीं. दीपा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं, जो पहली बार अकेले यात्रा पर निकली थीं.
दीपा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं, जो पहली बार अकेले यात्रा पर निकली थीं. लगातार वह सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा को लेकर अपडेट दे रही थीं, लेकिन ये किसी को अंदाज़ा ना था कि ये उनके अंतिम पल होंगे. किन्नौर के लैंडस्लाइड में डॉ. दीपा शर्मा ने अपनी जान गंवा दी.
रविवार को जब किन्नौर में लैंडस्लाइड आई, तब उससे कुछ वक्त पहले ही दीपा शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी. उन्होंने लिखा था कि वह इस वक्त भारत के आखिरी प्वाइंट पर खड़ी हैं, जहां तक सिविलयन को जाने की इजाजत है. इसके 80 किमी. आगे तिब्बत है, जिसपर चीन ने कब्ज़ा किया हुआ है.
हर कोई दीपा शर्मा की इस तस्वीर को पसंद कर रहा था, उनके चेहरे पर इस टूर की खुशी भी झलक रही थी, लेकिन किसी को ये मालूम नहीं था कि यही आखिरी तस्वीर थी. 34 साल की दीपा शर्मा के इस तरह अचानक हुए निधन से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं.
पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख
किन्नौर के हादसे में दीपा शर्मा समेत नौ लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है.