मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, एयरपोर्ट जाते वक्त श्रीराम भंडार पर रुकवाया काफिला, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ...
मुंबई: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू...

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,05,245 हो गई. वहीं, जांच संक्रमण दर (TPR) फिर से 12 फीसदी के पार हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में 156 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16,326 हो गई.
देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, केरल में तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. देशभर में पिछले 24 घंटे को दौरान कोरोना वायरस से 43,654 लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं, 640 लोगों की मौत भी हुई है. वहीं, कोरोना के कुल नए मामलों में आधे से ज्यादा मरीज अकेले केरल से हैं. केरल में मंगलवार को कोरोना के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 29 मई के बाद एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है.
बुधवार सुबह जारी कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 43,654 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जबकि 41,678 मरीजों की रिकवरी हुई और 640 मरीजों की मृत्यु हो गई. वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,99,436 है. वहीं, ठीक होनेव वाले मरीजों की संख्या 3,06,63,147 पर पहुंच गई है. देश में कोरोना से अब तक 4,22,022 मरीजों की मौत हो चुकी है.
Kerala Corona Cases: केरल में संक्रमण दर 12 फीसदी पार
केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,05,245 हो गई. वहीं, जांच संक्रमण दर (TPR) फिर से 12 फीसदी के पार हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में 156 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16,326 हो गई. यहां मंगलवार को 13,145 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 31,43,043 हो गई. राज्य में 1,45,371 मरीजों का उपचार चल रहा है.
असम में भी बढ़े केस
असम में भी कोरोना के नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,436 लोग संक्रमित हुए हैं. इन नए मामलों के साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 5,61,455 पर पहुंच गई है. इस दौरान यहां 18 मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,180 हो गई है.
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच एक राहत भरी खबर आई है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी कि अगस्त के महीने में बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन आ सकती है. देश में अभी अलग-अलग लेवल पर बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, जिसमें से कुछ को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है.