सांसद प्रतिनिधि के बेटे पर बीएड की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पीटते हुए थाने ले गए लोग - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

सांसद प्रतिनिधि के बेटे पर बीएड की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पीटते हुए थाने ले गए लोग

मध्य प्रदेश के रतलाम में बीएड की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कॉलेज के प्रशासक सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और सांसद प्रतिनिधि के बेटे की जमकर पिटाई कर दी. लोग आरोपी को पीटते हुए जुलूस की शक्ल में थाने ले गए. पुलिस ने कॉलेज के प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई.

जानकारी के मुताबिक, रतलाम के बुद्धेश्वर रोड स्थित शांति निकेतन कॉलेज के प्रशासक राजेश कर्णधार पर कॉलेज की बीएड में अध्ययनरत एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था. इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजनों और आम नागरिकों ने कॉलेज प्रशासक की जमकर पिटाई कर दी. आरोपी प्रशासक को नागरिक पीटते हुए पैदल ही जुलूस की शक्ल में थाने तक ले गए.

छेड़खानी के आरोपी प्रशासक को छुड़ाने के लिए बीजेपी के कई नेता भी थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी कॉलेज प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई. आरोपी कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार का बेटा है.

बताया जाता है कि करीब दो बजे कुछ लोग रतलाम के बुद्धेश्वर रोड स्थित शांति निकेतन बीएड कॉलेज पहुंचे. इन लोगों ने कॉलेज के प्रशासक राजेश कर्णधार के साथ मारपीट की. मारपीट के बाद सभी लोग कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार को मारते हुए ही पैदल ही दीनदयाल नगर पुलिस थाने ले गए.

राजेश के खिलाफ एक विवाहिता महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. महिला की रिपोर्ट लिखने में दीनदयाल नगर पुलिस को 6 घंटे लग गए. दोपहर से थाने पर बीजेपी के नेता और संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए. दोपहर 2 बजे महिला से छेड़खानी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने में पूरे सात घंटे लगे.

महिला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि वह साल 2020 से शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीएड की पढ़ाई कर रही है. बीते रविवार 25 जुलाई को दिन में करीब 1 बजे वह बीएड की अपनी ओपन बुक एग्जाम की आंसरशीट जमा करने शांति निकेतन इंस्टीट्यूट गई थी.

महिला की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक कॉलेज के ऑफिस में प्रशासक राजेश कर्णधार थे. वह जब आंसरशीट पर पहला पेज भर रही थी तभी राजेश थोड़ी दूरी पर बैठ गए थे. कॉलेज प्रशासक ने उससे सामान्य बातचीत की. कुछ देर बाद जब मैं जाने लगी तभी अचानक से कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार खड़े हो गए और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और गले लगाने की कोशिश की. आरोप के मुताबिक कर्णधार ने यह बात किसी से बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी.