बहन शमिता के डेब्यू से इनसिक्योर हुई थीं शिल्पा शेट्टी - Samacharline.com

असाधारण व्यक्तित्व और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे विनोद कुमारजी

आज एक साधारण सी वेशभूषा में...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है पुस्तक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, दक्षता और सेवा समर्पण का प्रतीक है यह उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...

होम

बहन शमिता के डेब्यू से इनसिक्योर हुई थीं शिल्पा शेट्टी

शमिता के इस गाने के पॉपुलर होने के बाद ही शिल्पा शेट्टी इनसिक्योर महसूस करने लगी थीं और उन्हें अपने करियर की भी चिंता होने लगी थी. शिल्पा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि शमिता उनसे बेहतर दिखाती हैं, जिसके कारण उनके मन में जॉबलेस होने की भी फीलिंग आती है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी अक्सर सिस्टर गोल्स देती नजर आती हैं. दोनों ही साथ में वेकेशन और पार्टी करती दिखाई देती हैं. हर अच्छे और बुरे वक्त में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़ी नजर आईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी बहन शमिता के डेब्यू से इनसिक्योर थीं? शमिता ने शाहरुख खान संग फिल्म ‘मोहब्बतें’ (2002) से डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए शमिता ने आईफा अवॉर्ड भी अपने नाम किया था. इन्हें ‘स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला था. शमिता को ‘मेरे यार की शादी है’ फिल्म में सॉन्ग ‘शरारा शरारा’ से फेम मिली.

शिल्पा ने कही यह बात

शमिता के इस गाने के पॉपुलर होने के बाद ही शिल्पा शेट्टी इनसिक्योर महसूस करने लगी थीं और उन्हें अपने करियर की भी चिंता होने लगी थी. शिल्पा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि शमिता उनसे बेहतर दिखती हैं, जिसके कारण उनके मन में जॉबलेस होने की भी फीलिंग आती है. शिल्पा शेट्टी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे हमेशा से ही लगता आया है कि शमिता मेरे से बेहतर दिखती हैं, ज्यादा गोरी हैं. वह बेहतर एक्ट्रेस और डांसर भी हैं. मैं पहली बार कन्फेस कर रही हूं, जब शमिता ने डेब्यू किया तो मुझे लगा कि मुझे कोई काम नहीं देगा.”

शमिता के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार हम दोनों ही बहनों की तुलना होती आई है. शमिता ने फिल्मों की च्वॉइस गलत की. वह करियर को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहतीं. शमिता ने हमेशा अपनी आवाज उठाई है. उन्हें यह तक सुनाया गया है कि बहन शिल्पा और जीजा राज ने उनकी देखभाल की है.

शमिता के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता शेट्टी सुर्खियों में आई हैं. बता दें कि राज पोर्नोग्राफी मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे. उन पर पोर्न फिल्म बनाने और उसे बेचने का आरोप लगा है. राज की बेल की अर्जी भी खारिज कर दी गई है. वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए थे.