रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की डील को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन के पक्ष में सुनाया फैसला - Samacharline.com

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पिछले 18 महीनों में फार्मा क्षेत्र...

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज...

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक माँ की दो संतान की तरह है -डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक...

होम

रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की डील को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन के पक्ष में सुनाया फैसला

रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ अमेज़न की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमेज़न के पक्ष में फैसला सुनाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सिंगापुर में जो इमरजेंसी आर्बिट्रेशन का फैसला है, वह भारत में भी लागू होगा. बता दें कि सिंगापुर में रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप के फैसले पर रोक लगा दी गई थी, इसी के बाद भारत में भी अमेजन ने विलय सौदे के खिलाफ याचिका दायर की थी.

आपको बता दें कि रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की करीब 24 हजार करोड़ की डील के खिलाफ अमेजन ने सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, हाईकोर्ट ने इस डील पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसी के बाद अमेजन की ओर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था.