लखनऊ पुलिस इस मामले में करेगी शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ, 1 साल पहले दर्ज हुई थी FIR - Samacharline.com

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं, उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री

विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के...

प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138 वें संस्करण का प्रसारण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार...

‘जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे…,’ कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच सीएम...

होम

लखनऊ पुलिस इस मामले में करेगी शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ, 1 साल पहले दर्ज हुई थी FIR

1 साल पहले हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर ठगी करने को लेकर एक FIR दर्ज कराई गई थी. थाने में दर्ज इस मुकदमे में अब पुलिस ने पूछ-ताछ शुरू कर दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक ओर जहां अपने हसबैंड राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले को लेकर खबरों में बनी हैं तो वहीं इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, वेलनेस सेंटर के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में लखनऊ पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करेगी.

क्या है पूरा मामला?]

दरअसल, 1 साल पहले हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर ठगी करने को लेकर एक FIR दर्ज कराई गई थी. थाने में दर्ज इस मुकदमे में अब पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू कर दी है.

‘सुपर डांसर’ के सेट पर शिल्पा शेट्टी नहीं करेंगी वापसी, जैकी-संगीता होंगे मेहमान

इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां का नाम भी सामने आया है. FIR में शिल्पा शेट्टी को कंपनी का चेयरमैन और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को कंपनी का डायरेक्टर बताया गया था.

1 महीने पहले शिल्पा और उनकी मां के लिए जारी हुआ था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, हजरतगंज पुलिस ने 1 महीने पहले शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था. लेकिन अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है.

नई जानकारी के अनुसार, हजरतगंज पुलिस जल्द ही मुंबई के लिए रवाना होगी और वहां शिल्पा शेट्टी और उनकी मां का इस पूरे मामले में बयान दर्ज करेगी. वहीं, विभूतिखंड थाने में दर्ज एफआईआर में सबूत जुटाने के लिए लखनऊ पुलिस मुंबई रवाना हुई है. डीसीपी ने इस मामले में जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है.