जालिम बेटों ने मां के कपड़े फाड़े, घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

जालिम बेटों ने मां के कपड़े फाड़े, घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा

जिस मां ने बड़े दुलार से पाल पोसकर बड़ा किया, अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया, उन्हीं बेटों ने सारी हदें पार कर दीं. कलयुगी बेटों ने शराब के नशे में मां को बेरहमी से पीटा. इस दौरान बुजुर्ग महिला के कपड़े भी फट गए. वह बुरी तरह चीख रही थी, लेकिन बेटों को उस पर रहम नहीं आया. मौके पर जुटी भीड़ ने बुजुर्ग महिला को बेटों से बचाया.

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में कलयुगी बेटों की घटिया करतूत सामने आई है, शराब के नशे में दो बेटों ने अपनी 80 वर्ष की मां के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए. वह निवस्त्र हो गई, लेकिन दोनों बेटों को उस पर रहम नहीं आया.

दोनों बेटे दिव्यांग मां को निर्वस्त्र ही घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. बुजुर्ग महिला बुरी तरह चिल्ला रही थी. उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और बमुश्किल महिला को बेटों से बचाया.

मामले की जानकारी ​लगने के बाद थाना सोयता पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले आई. पुलिस ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भेजा है.

थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर ने बताया कि महिला को उसके ही बेटों द्वारा मारपीट की गई. सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.