ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू से मिले सलमान खान - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू से मिले सलमान खान

बॉलीवुड सेलेब्स एक के बाद एक ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू से मिलने के लिए तैयार हैं. पहले मीराबाई से सचिन तेंदुलकर मिले और उनके साथ फोटो शेयर कर एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. अब सलमान खान, मीराबाई से मिले हैं और उन्हें जीत के लिए बधाई दी है. ट्विटर पर एक्टर ने मीराबाई चानू संग फोटो शेयर की है, साथ ही एक लविंग नोट लिखा है.

सलमान ने शेयर की फोटो

सलमान खान का कहना है कि वह मीराबाई से मिलकर कितना खुश महसूस कर रहे हैं. फोटो के साथ कैप्शन में सलमान ने लिखा, “मीराबाई चानू हमारी सिल्वर मेडलिस्ट आपके लिए मैं बहुत खुश हूं. आपसे मिलकर मुझे बेहद खुशी महसूस हुई है. आपको बधाई.” फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान ने पारंपरिक स्कार्फ पहना हुआ है. मीराबाई ने सलमान को यह तोहफा दिया है.

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने वुमन्स वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है. बता दें कि सलमान खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीराबाई चानू के पदक जीतने का जश्न मनाया, लेकिन सलमान का पोस्ट मीराबाई के लिए खास है, क्योंकि वह मीराबाई चानू के पसंदीदा अभिनेता हैं. अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जब मीराबाई से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया था तो चानू ने सलमान का नाम लिया था. उन्होंने कहा, “सलमान खान मुझे बहुत ही पसंद है. उनका बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है.”