अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...

बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा संशय स्पीड और पिक-अप को लेकर है. Ola Scooter (Ola S1) शून्य से 40 किमी तक की रफ्तार मात्र 3 सेकेंड में पकड़ता है. अगर बात Ola Scooter की मैक्सिमम स्पीड रेंज की जाए तो यह 115 किलोमीटर प्रति घंटा है.
काफी दिनों से चर्चा में रहे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola electric Scooter) से आज पूरी तरह से पर्दा हट गया है. कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इस स्कूटर में कई अनूठी विशेषताओं का दावा किया जा रहा है.
बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा संशय स्पीड और पिक-अप को लेकर है. Ola Scooter (Ola S1) शून्य से 40 किमी तक की रफ्तार मात्र 3 सेकेंड में पकड़ता है. Ola के सीईओ भावेश अग्रवाल ने बताया कि ओला भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टूव्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कारखाना बनाएगी. उन्होंने दावा किया यह स्कूटर बेस्ट डिजाइन और बेस्ट टेक्नोलॉजी का है. यह दो वैरिएंट में आएगा, एस-1 और एस-1 प्रो.
बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा संशय स्पीड और पिक-अप को लेकर है. Ola Scooter (Ola S1) शून्य से 40 किमी तक की रफ्तार मात्र 3 सेकेंड में पकड़ता है. Ola के सीईओ भावेश अग्रवाल ने बताया कि ओला भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टूव्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कारखाना बनाएगी. उन्होंने दावा किया यह स्कूटर बेस्ट डिजाइन और बेस्ट टेक्नोलॉजी का है. यह दो वैरिएंट में आएगा, एस-1 और एस-1 प्रो.
उन्होंने कहा कि वैसे तो ओला स्कूटर को घर में पूरी तरह चार्ज करने पर 6 घंटे लगेंगे, लेकिन ओला के चार्जिंग सेंटर पर हाई चार्जिंग वाले पॉइंट से 50 फीसदी चार्जिंग महज 18 मिनट में हो जाएगी.
कितनी है कीमत
अगर बात Ola Scooter S-1 Pro की मैक्सिमम स्पीड रेंज की जाए तो यह 115 किलोमीटर प्रति घंटा है. Ola Scooter S-1 Pro सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक दौड़ेगा. Ola electric Scooter S-1 की एक्स-शोरूम प्राइस 99,999 रुपये रखी गई है और S-1 प्राे की कीमत 1,29,999 रुपये होगी. दिल्ली में सब्सिडी के बाद एस-1 सिर्फ 85,099 रुपये और एस-1 प्रो 1,10,149 रुपये में मिलेगा. इसी तरह महाराष्ट्र में सब्सिडी के बाद यह क्रमश: 94,999 रुपये और 1, 24,999 रुपये में मिलेगा.
इसमें क्रूज कंट्रोल की सुविधा दी गई है. इसकी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी जबरदस्त है और यह बिना चाबी के मालिक के करीब पहुंचने पर सेंसर से ही ऑन हो जाता है. इसमें लाइव लोकेशन ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम है. यह पूरी तरह से रिमोट से कंट्रोल हो सकता है. यही नहीं इसे वाइस से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें बिल्ट-इन स्पीकर आते हैं. इसकी बिक्री 8 सितंबर से शुरू हो जाएगी और डिलिवरी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.
चार्जिंग में कितना समय लगेगा?
कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कितना सक्सेसफुल होगा, ये निर्भर करता है कि वो कितना जल्दी और कैसे चार्ज होता है. ओला का कहना है कि वो अपने स्कूटर की चार्जिंग के लिए देशभर में चार्जिंग पॉइंट्स बनाएगी जो इस स्कूटर को फास्ट चार्ज करेंगे.
दस रंगों में उपलब्ध
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की है कि ये स्कूटर कुल 10 रंगों में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. Ola Scooter ने अपने टीजर में बताया था कि अंडर सीट बूट स्पेस कैपेसिटी 50 लीटर की होगी, जो एक बार में दो हेलमेट रखने के लिए उपयुक्त है. Ola अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Scooter की बुकिंग 499 रुपये में शुरू कर चुकी है. बुकिंग शुरू करने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में इसे 1 लाख स्कूटर की बुकिंग मिली थी. यह पैसा पूरी तरह रिफंडेबल है.