खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

केरल के त्रिशूर में एक उड़ता हुआ मोर बाइक से टकरा गया. इससे बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई. उसकी पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गई. हादसे में मोर की भी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार को त्रिशूर के अय्यनथोल के पास हुआ जब एक उड़ता हुआ मोर बाइक से आकर टकरा गया. इससे बाइक चला रहे प्रमोश का कंट्रोल बिगड़ गया और एक्सीडेंट हो गया. प्रमोश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
प्रमोश अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ. वहीं, उसकी पत्नी भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.
इस हादसे में मोर की भी मौत हो गई. हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मोर के अवशेषों को सड़क से हटा दिया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है.