छह साल तक संतान नहीं हुई तो देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

छह साल तक संतान नहीं हुई तो देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव

6 सालों तक एक व‍िवाह‍िता के संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने देवर के साथ संबंध बनाने को मजबूर क‍िया. व‍िवाहिता ने आरोप लगाया है क‍ि जब उसने बात नहीं मानी तो प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल द‍िया. समाज को शर्मसार कर देने वाली यह घटना राजस्थान के बाड़मेर ज‍िले की है.

राजस्थान में आज भी ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को संतान ना होने पर प्रताड़ित किया जाता है और यहां तक कि दूसरे के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डाला जाता है. ऐसा एक सनसनीखेज मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके में सामने आया है जिसमें विवाहिता ने एसपी को अपनी दुखभरी बात बताई.

पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, 6 साल पहले शादी हुई थी. उसके बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे. फिर जब तीन-चार साल निकल गए और बच्चा नहीं हुआ तो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

कई बार वे मारपीट करते थे. इस बारे में कई बार सामाजिक स्तर पर बातचीत की गई लेक‍िन कोई नतीजा नहीं न‍िकला तो वह मायके चली गई लेक‍िन फ‍िर ससुराल आ गई. ससुराल में फ‍िर जुल्मों का दौर शुरू हुआ.

पीड़‍िता ने बताया क‍ि एक दिन पहले ही रात के समय में वह कमरे में सो रही थी, तभी देवर ने रेप का प्रयास किया. इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल दिया.

किसी तरीके से वह वहां से भाग कर अपने भाई के पास पहुंची. उसे चौहटन पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसीलिए उसने बुधवार को अपनी दास्तान पुलिस अधीक्षक को सुनाई.