गुरुग्राम: बहू-किराएदार के बीच अफेयर का शक, बच्चे समेत 4 की बेरहमी से हत्या - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

होम

गुरुग्राम: बहू-किराएदार के बीच अफेयर का शक, बच्चे समेत 4 की बेरहमी से हत्या

गुरुग्राम में एक मकान मालिक को शक था कि उसकी पुत्रवधु और किराएदार के बीच अफेयर है, जिसके बाद उसने चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं. हत्या के पीछे अफेयर का शक वजह है. दरअसल, एक मकान मालिक को शक था कि उसकी पुत्रवधु और किराएदार के बीच अफेयर है, जिसके बाद मकान मालिक ने वारदात को अंजाम दिया.

मामला गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. सुबह-सुबह इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने थाने में पहुंचकर चार लोगों की हत्या की बात का खुलासा किया. उसने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके एक बच्चे की हत्या कर दी थी, जबकि एक बच्ची हमले में घायल हो गई थी.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर किया. हत्यारोपी को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अफेयर का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

धारदार हथियार से हमला

डीसीपी दीपक सहारण ने कहा कि कमरे में चार डेथबॉडी मिली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि धारदार हथियार से इन लोगों की हत्या की गई है, अभी एक बच्ची घायल है, उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, अभी मामले की तहकीकात की जा रही है.