फैन की रिक्वेस्ट पर अक्षय ने किया शाहरुख को कॉल, फिर हुआ ये - Samacharline.com

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय रहवासियों ने डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कोई भी समस्या सीएम कार्यालय न आए, समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए समाधान- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी...

ads

होम

फैन की रिक्वेस्ट पर अक्षय ने किया शाहरुख को कॉल, फिर हुआ ये

अक्षय कुमार द कप‍िल शर्मा शो में अपनी अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. इस दौरान शो में पहुंची एक फैन ने अक्षय से शाहरुख को कॉल करने का अनुरोध किया, जिसपर अक्षय ने शाहरुख का कॉल लगाया.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जहां भी जाते हैं अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. हाल ही में वो द कप‍िल शर्मा शो में अपनी फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. इस दौरान शो में पहुंची एक फैन ने अक्षय से शाहरुख को कॉल करने का अनुरोध किया, जिसपर अक्षय ने शाहरुख को कॉल लगाया.

अक्षय कुमार ने शाहरुख को कॉल लगाकर उसे स्पीकर पर रखा. अक्षय ने शाहरुख के जिस नंबर पर कॉल किया वह नंबर स्वीच ऑफ बताया. इसके बाद फैन कहती हैं- सर दूसरे नंबर पर ट्राई कर लें. यह सुन कप‍िल हंसते हुए कहते हैं- शाहरुख खान PCO  पर काम करते हैं. अक्षय कहते हैं मैं शाहरुख के दूसरे नंबर पर ट्राई करता हूं तो फैन कहती हैं- सर उनकी वाइफ गौरी खान को कॉल कर लें.

यह सुन शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं. कप‍िल कहते हैं- ‘सारी बात आप पर आएगी. गौरी भाभी कहेंगी आप ही हमारे पति को बिगाड़ रहे हैं.’ खैर, शाहरुख को कॉल नहीं लग पाता पर फैन अक्षय की कोश‍िश के लिए उन्हें धन्यवाद कहती हैं.

अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी बेल बॉटम! 

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को देशभर में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. अब जल्द ही इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी है. एक सूत्र ने बताया कि बेल बॉटम को अमेजन प्राइम वीड‍ियो पर रिलीज किया जाएगा.