ओडिशाः विधायक ने 49 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, जानें कितने मिले नंबर - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

ओडिशाः विधायक ने 49 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, जानें कितने मिले नंबर

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक पूर्णचंद्र स्वैन (Purna Chandra Swain) उन 5,223 विद्यार्थियों में से एक हैं, जिन्हें ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन तरीके से आयोजित 10वीं की परीक्षा में सफलता मिली है.

कितने फीसदी छात्र हुए पास?

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन परीक्षा में 5,223 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है. जबकि 141 छात्र फेल हुए हैं. इस परीक्षा में करीब 80.83 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं. जिसमें 3,100 लड़के और 2,133 लड़कियां शामिल हैं.

ऑनलाइन परीक्षा में हुए थे फेल

कोरोना महामारी के बीच ओडिशा में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें गंजाम जिले के सुरादा से बीजद विधायक स्वैन भी शामिल हुए थे. लेकिन रिजल्ट में फेल होने के बाद जिन छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज की थी, उनके लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई गई थी.

500 में से मिले 340 अंक

कोविड-19 महामारी की वजह से बोर्ड द्वारा ऑनलाइन घोषित परिणामों को खारिज करने के बाद बीजेडी विधायक स्वैन ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे. गंजाम जिले के सुरादा से बीजद विधायक स्वैन को 49 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा में सफलता मिली है. उन्होंने 500 में से 340 अंक हासिल किए हैं.