उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैन। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव में नाम वापसी के सारे समीकरण साफ नजर आने लगे है बहुचर्चित समन्वय पैनल जिसका नेतृत्व शैलेष बंटू कलवड़िया कर रहे है इसे लेकर सदस्यों में बहुतेरी शंकाएं सामने आ रही है। इस पैनल में कुछ पूर्व संचालक और शहर के चर्चित व्यापारी है।
इस पैनल को आमतौर पर बाहरी माना जा रहा है। हालांकि इसमें वीडी क्लाथ मार्केट के भी प्रत्याशी है।
इस पैनल को लेकर असमंजस इसलिए है कि बैंक के वित्तीय अनुशासन की सबको चिंता है। इस पैनल के पीछे जो “माधव क्लब”इफेक्ट दिखाई दे रहा है उसकी बजह से ही सदस्यों,व्यापारियों और बैंक प्रबंधन तक के माथे पर चिंताए दिख रही है।
समन्वय पैनल को लेकर जनप्रतिनिधि भी सवाल उठा चुके है।
दूसरी और इस स्थिति से मुकाबिल होने के लिए अब विश्वास पैनल सामने आई है इसमें प्रतिष्ठित व्यापारी है,हालांकि इस पैनल में केवल 5 प्रत्याशी है। दो प्रत्याशी स्वत्रंत दावेदारी कर रहे है।
विश्वास पैनल को बैंक के संस्थापक सदस्यों,पूर्व संचालकों का समर्थन प्राप्त है।
अंदरखाने की खबर है कि इन पांच प्रत्याशीयों के साथ समन्वय पैनल के कुछ प्रत्याशियों का भी समर्थन किया जा सकता है।
बहरहाल वित्तीय रूप से मजबूत इस बैंक पर काबिज होने के लिए भीतरी-बाहरी प्रयासों पर जागरूक सदस्य नजर बनाए हुए है। उम्मीद की जा सकती है कि बैंक के हित मे ही मतदान होगा।
प्रकाश त्रिवेदी
संपादक