शक्कर महंगी हुई तो चाय की मिठास ही नहीं, जनता का भरोसा भी घटेगा -अक्षय जैन
महंगाई की मार हमेशा किसी बड़ी वस्तु से महसूस नहीं होती। कई...
महंगाई की मार हमेशा किसी बड़ी वस्तु से महसूस नहीं होती। कई...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है। लोकतंत्र...
चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश से ऐसा उफान आया कि देखते ही देखते कार बहती हुई गंगा में समा गई. गनीमत ये रही कि कार में कोई नहीं था. पानीपत से आए नरेंद्र ने होटल के बाहर कार पार्क की थी. लेकिन अचानक सड़क पर पानी की धार आई और कार को बहा ले गई. उत्तराखंड के विकासनगर में तेज धार में फंसे दो लोगों के लिए पुलिस देवदूत बनकर आई. दोनों उफनती बरसाती नदी में बीच फंस गए. रेस्क्यू के लिए पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे लहरों फंसे दोनों को सुरक्षित निकाला. रेस्क्यू के दौरान एक शख्स धार में गिरते-गिरते बचा. लेकिन पुलिस ने उसे संभाल लिया.