छत्तीसगढ़ सीएम के लिए खींचतान जारी, आज राहुल गांधी से मिल सकते हैं भूपेश बघेल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

होम

छत्तीसगढ़ सीएम के लिए खींचतान जारी, आज राहुल गांधी से मिल सकते हैं भूपेश बघेल

भूपेश बघेल के गुट के मंत्री और विधायक भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. बघेल गुट के विधायक सूबे की सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के खिलाफ हैं.

राजस्थान और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी वहीं अब मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए सीएम भूपेश बघेल और उनका खेमा भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. भूपेश बघेल के गुट के मंत्री और विधायक भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. बघेल गुट के विधायक सूबे की सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के खिलाफ हैं. सूत्रों के मुताबिक बघेल गुट का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले सीएम को कुर्सी से हटाना पार्टी को भारी पड़ सकता है.

सूत्रों का ये भी कहना है कि बघेल गुट ने बहुमत का दावा किया है. बघेल गुट ने कहा है कि भूपेश बघेल के साथ बहुमत है. भूपेश बघेल की कुर्सी पर संकट के बादल छाए तो उनके गुट ने भी कुर्सी बचाने को पूरी ताकत झोंक दी. बघेल गुट ने राजस्थान और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा है कि अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है तब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी इन राज्यों की तरह खलबली मच सकती है, बिखराव हो सकता है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक सरकार बनने के बाद से ही ये कहते रहे हैं कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पर सहमति बनी है लेकिन सीएम भूपेश बघेल इससे इनकार करते रहे हैं. अब सिंहदेव के समर्थकों ने इसके लिए मोर्चा खोल दिया है. टीएस सिंहदेव ने भी पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. सिंहदेव ने हाल ही में ये भी सवाल उठाया था कि टीम में खेलने वाला खिलाड़ी कप्तान बनने की नहीं सोच सकता क्या? कहा जा रहा है कि सिंहदेव सीएम पद से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं.