'सलमान खान से बदतर हैं करण जौहर', सोफिया हयात बोलीं- BB OTT कर रहा वॉयलेंस-नेपोटिज्म को प्रमोट - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

‘सलमान खान से बदतर हैं करण जौहर’, सोफिया हयात बोलीं- BB OTT कर रहा वॉयलेंस-नेपोटिज्म को प्रमोट

सोफिया ने कहा, “ये लोग ईश्वर की शांति और प्यार की बेइज्जती कर रहे हैं. वो लोग वॉयलेंस, नेपोटिज्म, मानवता के अपमान को बढ़ावा दे रहे हैं.” सोफिया ने यह भी कहा कि वो अब कभी दोबारा ऐसे शोज में नहीं जाएंगी, क्योंकि ये शो लोगों को गुस्सा करने और चोट पहुंचाने के लिए भी मोटिवेट करता है.

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर की होस्टिंग को काफी ट्रोल किया जा रहा है. पहले हफ्ते के संडे का वार एपिसोड के बाद यूजर्स ने करण को शमिता के लिए बायस्ड बताकर काफी ट्रोल किया था. यूजर्स के बाद अब कई सेलेब्स करण के होस्टिंग स्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने भी करण जौहर को खूब लताड़ा है.

ETimes को दिए अपने एक इंटरव्यू में सोफिया ने कहा, “शो के होस्ट के तौर पर करण जौहर सलमान खान से भी ज्यादा बदतर हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि करण शो में हिंसा और नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शो वॉयलेंट बिहेवियर और एग्रेशन को भी बढ़ावा देता है.

सोफिया का मानना है कि करण जौहर ज्यादा टीआरपी लाने के लिए लोगों की बेइज्जती करने का पुराना तरीका अपना रहे हैं. सोफिया ने यह भी कहा कि ये बिग बॉस का पुराना फॉर्मूला है.

बिग बॉस में अब कभी नहीं जाना चाहतीं सोफिया

‘बिग बॉस 7’ की कंटेस्टेंट सोफिया ने कहा, “इंडिया स्प्रिचुएलिटी की जगह है, जहां किसी को नुकसान न पहुंचाने का धार्मिक धर्म है और उनके मुताबिक, करण और बिग बॉस इस धर्म के खिलाफ जा रहे हैं.”

सोफिया ने आगे कहा, “वे लोग ईश्वर की शांति और प्यार की बेइज्जती कर रहे हैं. वो लोग वॉयलेंस, नेपोटिज्म, मानवता के अपमान को बढ़ावा दे रहे हैं.” सोफिया ने यह भी कहा कि वो अब कभी दोबारा ऐसे शोज में नहीं जाएंगी, क्योंकि ये शो लोगों को गुस्सा करने और चोट पहुंचाने के लिए भी मोटिवेट करता है.”