Apple सीईओ टिम कुक की कमाई 75 करोड़ डॉलर, दान की इतनी रकम - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

होम

Apple सीईओ टिम कुक की कमाई 75 करोड़ डॉलर, दान की इतनी रकम

iPhone बनाने वाली टेक कंपनी Apple Inc. के सीईओ टिम कुक की कमाई 75 करोड़ डॉलर (करीब 5,560 करोड़ रुपये) रही है. उनकी इस कमाई में एक बड़ी हिस्सेदारी कंपनी के शेयरों की बिक्री पर मिले रिटर्न की है.

Apple के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने 10 साल पहले जब कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी तो उन्हें सैलरी पैकेज डील में कंपनी के शेयरों का एक बड़ा हिस्सा मिला था. अब इन शेयरों से उनको इस साल फाइनल पेआउट के तौर पर करीब 75 करोड़ डॉलर यानी करीब 5,560 करोड़ रुपये मिले हैं.

टिम कुक ने बेचे इतने शेयर

ब्लूमबर्ग न्यूज के आकलन के हिसाब से Apple के सीईओ टिम कुक के पास कंपनी के करीब 50 लाख शेयर हैं. कंपनी ने अमेरिका के मार्केट रेग्युलेटर SEC को जो जानकारी दी है उसके हिसाब से इसका एक बड़ा हिस्सा टिम कुक बेच चुके हैं और इनका मूल्य लगभग 75 करोड़ डॉलर बनता है.

Apple के शेयरों का रिटर्न

टिम कुक ने 24 अगस्त 2011 को जब Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स की जगह ली थी, तो सैलरी पैकेज डील इस बात पर निर्भर थी कि कंपनी के शेयर S&P 500 स्टॉक एक्सचेंज पर कितना रिटर्न देते हैं.

अब अगर पिछले 10 साल की बात की जाए तो तब से अब तक Apple के शेयर का प्राइस 1,200% बढ़ा है. वहीं पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर ने 191.83% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अभी 2,500 अरब डॉलर (करीब 1,84,705 अरब रुपये) हो गया है.

दान किए इतने करोड़ डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के हिसाब से मौजूदा समय में टिम कुक की नेटवर्थ 1.5 अरब डॉलर यानी करीब 110 अरब रुपये है.  हालांकि 2015 में टिम कुक ने कहा था कि अपनी मृत्यु से पहले वह अपनी सारी संपत्ति दान कर देंगे. SEC के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में ही उन्होंने 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 75 करोड़ रुपये दान किए हैं.

टिम कुक का 10 साल का सैलरी पैकेज एग्रीमेंट खत्म हो गया है और अब उन्होंने 2026 तक के लिए एक नए पैकेज की डील साइन की है.